जौनपुर, अगस्त 7 -- Jaunpur News: बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली पुलिस ने आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों ने हुई मारपीट के मामले में बुधवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के कठार गांव निवासी अमित सिंह ने तहरीर दी है कि मेरे साथ दीपक सिंह और भोलू सिंह निमंत्रण से लौट रहे थे। जहां रास्ते में गांव के ही राहुल सिंह और दो अज्ञात लोगों ने रंजिशवश चाकू और पंच से हमला कर दिया। जिससे दीपक को गंभीर चोटें आई और बेहोश हो गये। उधर, विपक्षी अभिषेक सिंह ने भी तहरीर दी है कि हम भी निमंत्रण से लौट रहे थे। जहां रास्ते में गांव के ही दीपक सिंह, अमित सिंह, भोलू सिंह, और रणजीत सिंह ने डंडे एवं सरिया से मारकर घायल कर दिया। मोबाइल और बाइक भी तोड़ दिया। थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों से पांच नामजद और दो अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज ...