जौनपुर, अगस्त 30 -- Jaunpur News: चंदवक (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय चौराहे पर रविवार को सुबह एलटी लाइन का केबल शार्ट सर्किट के चलते धू धू कर जलने लगा। नीचे दुकानदार व टेम्पो चालक तथा यात्री भाग खड़े हुए। लोगों ने घटना की जानकारी देने के लिए विद्युत सब स्टेशन पर फोन कर संपर्क करना चाहा तो लगभग आधे घंटे तक संपर्क ही नही हो पाया। ग्रामीण नीचे से खतरों के बीच पानी फेकने लगे तो मना किया गया। आधे घंटे बाद बिजली कटी तो लोगो ने राहत की सांस ली । ऐसे मामले में अतिशीघ्र संपर्क न होना बड़ी घटना को आमंत्रित करता है। स्थानीय दुकानदारों में बिपिन गुप्ता, महेंद्र यादव, गुड्डू सोनकर, राजेश कुमार, महेंद्र प्रजापति , पंकज कुमार सहित अन्य लोगो ने विभाग के उक्त रवैये पर आक्रोश व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...