Jaunpur News: आधी रात तक गुल रही बिजली, परेशान रहे लोग
जौनपुर, अगस्त 14 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गौराबादशाहपुर कस्बा समेत इलाके के 125 गांवों के लोग बिजली की कटौती से बेहाल हो गए। कबीरुद्दीनपुर और पिलखिनी पावर हाउस से बिजली की आपूर्ति व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। दिन में तो आना जाना लगा ही है। शाम को गुल हुई तो रात में इंतेजार ही करना पड़ता है। बुधवार को देर शाम गुल हुई बिजली तो रात करीब एक बजे आई। रात की कटौती तो इस उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशान करके रख दिया है। विभाग का दावा 18 घंटे बिजली आपूर्ति का है। लेकिन दस घंटे भी बिजली ठीक ढंग से नहीं मिल पा रही है। इस संबंध में बिजली विभाग के जेई नितिन निगम का कहना है कि बिजली कटौती आगे से की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.