जौनपुर, अक्टूबर 21 -- Jaunpur News: जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परियावां लौकरी गांव में 17 अक्तूबर को अपने खेत में से सड़क बनाये जाने से नाराज दिनेश मौर्य ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा लिया था। उसका उपचार चल रहा है। इस मामले में प्रधान सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद जिलाधिकारी ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए थे। बीते शनिवार को राजस्व की टीम मौके पर पहुंचकर प्राथमिक जांच कर लौट आयी थी। घटना के बाद दिनेश ने जिला अस्पताल से ही उसकी जमीन पर चकरोड बनाये जाने को लेकर कुछ लोगों पर आरोप लगाया था। मामले में मंगलवार को पुलिस ने दिनेश के पिता त्रिभुवन मौर्य की तहरीर पर गांव निवासी गुलाब चन्द्र मौर्य, चन्द्रभान मौर्य, सूबेदार मौर्य, धर्मराज मौर्य तथा प्रधान एसपी मानव सहित प...