Jaunpur News: आठ स्थानों पर पकड़ी गई बिजली चोरी
जौनपुर, अक्टूबर 26 -- Jaunpur News: जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। विद्युत विभाग की ओर से शनिवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मछलीशहर ग्रामीण उपकेंद्र क्षेत्र में कार्रवाई की गई। जेई सौरभ कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान आठ जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। सभी पर विद्युत अधिनियम की सम्बंधित धारा के तहत कार्रवाई की गई है। कासिम अली भाऊपुर, जय प्रकाश उपाध्याय, माता प्रसाद, सुशील उपाध्याय, शिवप्रसाद, रामसूरत तिवारी, रामयश तिवारी, गुलाबचन्द्र मिश्र आदि के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जेई ने कहा कि बिजली चोरी पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आगे भी अभियान जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.