जौनपुर, नवम्बर 23 -- Jaunpur News: खुटहन (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। सिटी इंटरनेशनल स्कूल पिलकिछा की कक्षा आठ की छात्रा रागिनी निषाद ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। तीन नवंबर को आयोजित प्रतियोगिता का परिणाम रविवार को घोषित हुआ। इसमें रागिनी का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। रागिनी ने बाढ़ नियंत्रण एवं जल संचयन पर आधारित प्रोजेक्ट तैयार किया था, जिसे निर्णायकों ने खूब सराहा। रागिनी की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। प्रबंधक राजीव यादव ने उसे बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उत्साहवर्धन के लिए उसे साइकिल भेंट की। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: 11 बाल विज्ञानियों के प्रोजेक्ट राज्य प्रतियोगिता ...