Jaunpur News: आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट
जौनपुर, जुलाई 17 -- Jaunpur News: जफराबाद (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। सिरकोनी विकास खण्ड के परियावा गांव निवासी आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश मानव को पुलिस ने शुक्रवार को हाऊस अरेस्ट कर लिया।ज्ञात हो आजाद बिंद (दूल्हा हत्याकांड) की आज उनके पैतृक आवास गड़उर गांव में तेरहवीं का कार्यक्रम आयोजित था। उसी कार्यक्रम में आजाद समाज पार्टी के लोग जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश मानव के साथ जाने की तैयारी कर रहे थे। उसी समय लाइनबाजार थाने की पुलिस श्री मानव को उनके घर पर पहुंच कर हाऊस अरेस्ट कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.