Jaunpur News: आग लगने पर प्राथमिक बचाव के बताए उपाय
जौनपुर, जुलाई 18 -- Jaunpur News: मछलीशहर। नगर के एक होटल में शुक्रवार को अग्नि सुरक्षा जागरूकता तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। अग्निशमन अधिकारी अनिल यादव ने होटल के कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में प्रारंभिक स्तर पर सुरक्षित ढंग से बचाव और आग पर नियंत्रण के उपाय बताए। अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि रसोई में गैस सिलेंडर को सुरक्षित तथा सुगम स्थान पर रखना चाहिए, ताकि आपात स्थिति में उसका उपयोग किया जा सके। कर्मचारियों को आग लगने पर घबराने के बजाय तत्काल अग्निशमन विभाग और स्थानीय पुलिस को सूचना देने तथा उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों की मदद से शुरुआती प्रयास करने की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान वाहन में आग लगने की स्थिति में भी प्रारंभिक बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में सबसे पहले अपनी सुरक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.