जौनपुर, जुलाई 10 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के जेठपुरा गांव में मड़हे में आग लगाकर दो गर्भवती भैंसों की मौत के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश रूपाली सक्सेना की अदालत ने दो भाइयों को दोषी करार देते हुए सात-सात वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने दोनों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। अभियोजन के अनुसार जेठपुरा गांव निवासी दिलमोहन ने नेवढ़िया थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि भूमि के पुराने विवाद को लेकर एक दिसंबर 2014 की शाम करीब 6:30 बजे आरोपित रामलोचन और रामजनम ने उसके रिहायशी मड़हे पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। आग लगने से मड़हे में रखा रजाई, गद्दा और चारपाई जलकर राख हो गए, जबकि दो गर्भवती भैंसों की जलने से मौत हो गई। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। अभियोजन...