जौनपुर, अगस्त 23 -- Jaunpur News: चंदवक (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के रेहारी गांव के शिव मंदिर के पास शनिवार शाम आकाशीय बिजली से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई । ग्रामीणों ने देख तो प्रधान धर्मेंद्र सिंह नखड़ू को सूचित किया। उन्होंने वन विभाग व पुलिस को सूचित कर ससम्मान राष्ट्रीय पक्षी की मंदिर के पास ही अंत्येष्टि कर दी। इस मौके पर ग्राम प्रधान के साथ वन विभाग से रामजीत यादव, कमलेश कुमार, हेडकांस्टेबल बिंदु प्रसाद, रामनरेश, शैलेश सिंह, जितेंद्र, सौरभ सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...