Jaunpur News: आकाशीय बिजली के चपेट में आने से युवक की मौत
जौनपुर, जुलाई 8 -- Jaunpur News: जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के जगापुर गांव में मंगलवार को नहर के किनारे पेड़ के नीचे खड़े 26 वर्षीय युवक की आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मौत हो गई। अभिषेक दुबे पुत्र अनिल दुबे निवासी दीपापुर तरती नेवढ़िया दिन में पिता के साथ जगापुर गांव में मामा राधेश्याम उपाध्याय के घर आए थे। दिन में करीब साढ़े तीन बजे पिता-पुत्र और मामा की 15 वर्षीय नातिन रीता उपाध्याय एक बाइक से घर लौट रहे थे। मामा के घर से करीब तीन सौ मीटर आगे गए थे तभी तेज चमक गरज के साथ रिमझिम बारिश होने लगी। नहर के किनारे अहीरा बीरबाबा के पास लगे बरगद के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान बिजली चमक के साथ अभिषेक आकाशीय बिजली के जद में आ गया। आसपास अन्य लोग भी खड़े सभी लोग भूमि पर गिर गए। मृतक के पिता अनिल दुबे ने बताया कि कुछ देर बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.