Jaunpur News: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ऑटो चालक की मौत
जौनपुर, अगस्त 4 -- Jaunpur News: जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के कसेरवा गांव में मंगलवार की सुबह बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक ऑटो चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। कसेरवा गांव निवासी नंदलाल गिरी (35) ऑटो चलाकर अपने परिवार का जीविकोपार्जन करते थे। उनके निधन से परिवार का इकलौता सहारा छिन गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- Katihar News: मखाना खेत में गिरी आकाशीय बिजली, मजदूर की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.