जौनपुर, अक्टूबर 10 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की जौनपुर शाखा के सत्र 2026-28 के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर डॉ. आरपी यादव, सचिव पद पर डॉ. फैज अहमद और कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. मुकेश शुक्ला निर्वाचित हुए हैं। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 23 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा। निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. शुभा सिंह और सचिव डॉ. एके मौर्य ने नई टीम को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन चिकित्सकों के हितों और चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए काम करेगा। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सदस्यों के प्रति आभार जताते हुए संगठन को मजबूत बनाने, जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और चिकित्सकों की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर प्रयास करने की बात कही।

हिंदी ह...