जौनपुर, अक्टूबर 15 -- Jaunpur News: जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बे के नासही मुहल्ले में मंगलवार की देर शाम को आईएमआईएम पार्टी की एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी मक मजबूत बनाने की चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष इमरान बंटी ने की। जिला सचिव डॉक्टर आबिद अली के आवास पर पार्टी के अधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन को लेकर गम्भीरता पूर्वक चर्चा हुई। जिसमें संगठन को हर तरह से मजबूत बनाने व संगठन में समाज के सभी तबकों की भागीदारी बढ़ाने को लेकर मंत्रणा हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी सभी वर्गों को एक साथ लेकर चल रही है। पार्टी के गठन के बाद जिले में संगठन का तेजी के साथ विस्तार हो रहा है। युवाओं का सबसे अधिक झुकाव पार्टी की तरफ देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही आईएमआईएम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...