Jaunpur News: आईआईटी गुवाहाटी में पीयू के छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
जौनपुर, अक्टूबर 30 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी के छात्र अंकित तिवारी और पीयूष मौर्य ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), गुवाहाटी में आयोजित हैकाथॉन में प्रतिभाग कर अपनी तकनीकी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय लौटने पर गुरुवार को कुलपति कार्यालय में कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। दोनों विद्यार्थियों ने आईआईटी गुवाहाटी में आयोजित हैकयार्ड हैकाथॉन में भाग लेकर सहभागिता का प्रमाणपत्र प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने बताया कि आईआईटी गुवाहाटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेना उनके लिए महत्वपूर्ण अनुभव रहा। यह भी पढ़ें- Nainital News: कम्युनिटी हैकाथॉन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.