Jaunpur News: आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री और सहायिका का पांच साल से भुगतान लंबित
जौनपुर, अक्टूबर 30 -- Jaunpur News: बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। दिवाली का त्योहार नजदीक है, लेकिन बाल विकास परियोजना बदलापुर में तैनात दो महिला कर्मियों को अपने बकाया मानदेय के भुगतान का इंतजार है। नाभीपुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री सीमा यादव को डेढ़ वर्ष से, जबकि चंदापुर की आंगनबाड़ी सहायिका शशिबाला सिंह को पांच वर्षों से मानदेय नहीं मिला है। भुगतान की आस में दोनों महिला कर्मी बाल विकास परियोजना कार्यालय का चक्कर काट रही हैं। लंबे समय से मानदेय नहीं मिलने के कारण दोनों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। विभागीय जिम्मेदारियां निभाने के बावजूद पारिश्रमिक नहीं मिलने से उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री और सहायिकाएं ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं से जुड़ी महत्वपूर्ण सेवाएं देती हैं। इसके बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.