Jaunpur News: अस्पताल में बच्चे की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा
जौनपुर, अगस्त 1 -- Jaunpur News: शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान चार वर्षीय बालक की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि चिकित्सक ने पेट दर्द पर बेटे को एंटी स्नैक वेनम का इंजेक्शन लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। आंबेडकरनगर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी राहुल का चार वर्षीय पुत्र पियूष शनिवार सुबह अचानक बीमार हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए शाहगंज के एक निजी नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के जल्दीपुर गांव निवासी नाना सुरेश कुमार का कहना है कि बच्चे को पेट दर्द की शिकायत थी। लेकिन चिकित्सक ने सर्प दंश की आशंका जताकर एंटी वेनम इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगाने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.