Jaunpur News: असलहे के साथ फोटो वायरल करने पर ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज
जौनपुर, अगस्त 12 -- Jaunpur News: रामनगर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के भरहूपुर गांव निवासी ग्राम प्रधान संतोष यादव के खिलाफ असलहे के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि ग्राम प्रधान की असलहे के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही थी। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। चौकी प्रभारी भाऊपुर सुग्रीव गुप्ता की तहरीर पर ग्राम प्रधान संतोष यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने वायरल फोटो और मामले से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष नेवढ़िया निखिलेश तिवारी ने बताया कि संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: रिवाल्वर के साथ फोटो वायरल, मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.