Jaunpur News: असलहे के बट से हमला, मोबाइल छीनने का आरोप
जौनपुर, सितम्बर 11 -- Jaunpur News: बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। बेलौनाकला गांव स्थित इंद्रमणि इंटर कॉलेज के सामने बुधवार की शाम को पुरानी रंजिश को लेकर हरिशंकर यादव ने गांव के ही संतोष यादव और उनके साथियों पर असलहे के बट से मारने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उन लोगों ने मोबाइल छीन लिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
घटना का विवरण बेलौनाकला गांव निवासी हरिशंकर यादव शाम करीब 5:30 बजे घर जा रहे थे। जैसे ही हिरामनपुर स्थित एक इंटर कॉलेज के सामने पहुचे तो आरोप है कि गांव के ही संतोष यादव अपने चार अज्ञात साथियों के साथ पुरानी रंजिश को लेकर उन्हें मारने के लिए दौड़ा लिया। जान बचाकर भागने के दौरान वह खेत में गिर गए। आरोप है कि इसके बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.