जौनपुर, जुलाई 12 -- Jaunpur News: जफराबाद। असलहे के साथ फोटो वायरल करना राजेपुर मतुला गांव निवासी एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार राजेपुर मतुला गांव निवासी विशाल सोनकर की असलहे के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए क्षेत्र के हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक मुख्तार राम ने युवक के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर आर्म्स एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि सार्वजनिक मंच पर असलहे के साथ फोटो प्रसारित करना कानून का उल्लंघन है। वायरल फोटो की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...