जौनपुर, अगस्त 22 -- Jaunpur News: सुइथाकला, हिन्दुस्तान संवाद। सरपतहां थाना क्षेत्र के अरसिया गांव में भूमि बंटवारे को लेकर न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बावजूद अवैध निर्माण कराए जाने का आरोप सामने आया है। सहखातेदारों ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर निर्माण कार्य तत्काल रुकवाने और विवाद बढ़ने से पहले प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने जांच और कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष को निर्देश दिए हैं। गांव निवासी अशोक कुमार, दिनेश कुमार और रमेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि संबंधित थानाध्यक्ष को मामले की जांच और कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...