Jaunpur News: अवैध नर्सिंग होम पर स्वास्थ्य विभाग का छापा
जौनपुर, जुलाई 11 -- Jaunpur News: सुइथाकला। क्षेत्र में बिना पंजीकरण संचालित नर्सिंग होम के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को कार्रवाई की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकला के अधीक्षक डॉ. विक्रांत गुप्ता ने टीम के साथ सरायमोहीउद्दीनपुर स्थित एक नर्सिंग होम पर छापा मारकर जांच की। जांच के दौरान नर्सिंग होम का पंजीकरण नहीं मिला। मौके पर आवश्यक अभिलेख भी उपलब्ध नहीं थे। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संचालक को चेतावनी देते हुए सभी जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए दो दिन का समय दिया। अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि निर्धारित अवधि में वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए तो नर्सिंग होम को बंद कराने की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.