जौनपुर, जुलाई 22 -- Jaunpur News: बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। किसानों की तरफ से फसलों की सुरक्षा के लिए लगायी गयी अवैध झटका मशीनों से हो रही जनहानि को देखते हुए डीएम सैमुअल पाल एन ने इसे हटाने का निर्देश दिया है। उन्होंने अवैध झटका मशीनों को हटवाने के लिए एसडीएम सहित विद्युत, कृषि, राजस्व एवं पुलिस विभाग को पत्र लिखकर तीन दिन के भीतर गावों में जाकर किसानों द्वारा लगाई गयी झटका मशीन हटवाने को कहा है। ऐसा न करने पर किसानों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया है। एसडीओ विद्युत एसके सिंह ने कहा कि किसानों को अवैध झटका मशीन को तत्काल हटाने को कहा गया है। ऐसा न करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...