जौनपुर, सितम्बर 13 -- Jaunpur News: डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के पतरही ग्राम सभा की सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जे के मामले में केराकत तहसील प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। शिकायत के बाद शुक्रवार को मौके पर पहुंचे केराकत तहसीलदार ने संबंधित पक्ष को दो दिन के भीतर कब्जा हटाकर सरकारी भूमि खाली करने का निर्देश दिया। बोथी राजभर ने अधिकारियों को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने ग्राम सभा की भूमि पर कब्जा किया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग को लेकर पूर्व में भी ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया है। आरोप है कि कब्जा करने वाले लोग प्रभावशाली एवं दबंग प्रवृत्ति के हैं, जिसके कारण कार्रवाई में देरी हुई। बोथी राजभर ने यह भी आरोप लगाया कि सरकारी भूमि पर कब्जे का...