Jaunpur News: अराजकतत्वों ने उद्घाटन से पहले तोड़ा शिलापट्ट
जौनपुर, जुलाई 29 -- Jaunpur News: बदलापुर। नगर पंचायत बदलापुर के वार्ड नंबर दो ऊदपुर घाटमपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत लगभग 34 लाख रुपये की लागत से निर्मित 300 मीटर लंबी सीसी सड़क के उद्घाटन से पहले ही अराजकतत्वों ने विधायक रमेशचन्द्र मिश्र एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सिंह के नाम अंकित शिलापट्ट को क्षतिग्रस्त कर दिया। सीसी सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद चार दिन पूर्व उद्घाटन के लिए शिलापट्ट लगाया गया था। उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित होने से पहले ही अराजकतत्वों ने उसे तोड़ दिया। अध्यक्ष सीमा सिंह ने मामले की सूचना थानाध्यक्ष फूल चंद्र पांडेय को दे दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.