जौनपुर, अगस्त 20 -- Jaunpur News: शाहगंज (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। अयोध्या मार्ग पर स्थित ताखा गांव के जोगीबाँध भारत पेट्रोल पंप के पास खड़े एक ट्रक में बुधवार देर शाम आग लग गई। ट्रक पर चावल से भरी बोरियां लदी थीं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रक का केबिन और आगे का आधे से ज्यादा हिस्सा जल गया। आग और धुएं को देखकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। कुशीनगर जिले के कप्तानगंज तहसील के सोमली निवासी ट्रक ड्राइवर नौशाद ने बताया कि ट्रक चालू करते समय अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। ट्रक मालिक अविनाश सिंह के अनुसार ट्रक चिरैया मोड़ के बेयर हाउस से चावल लोड करके अंबेडकर नगर के रामनगर जा रहा था। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवे से गुजर रहे वाहनों को सुरक्षित मार्ग दिय...