Jaunpur News: अभद्रता करने के आरोप में अधिवक्ता गिरफ्तार
जौनपुर, अक्टूबर 30 -- Jaunpur News: शाहगंज। तहसीलदार से गाली-गलौज, बदतमीजी करने, सरकारी दस्तावेज फाड़ने का प्रयास करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक अधिवक्ता को गिरफ्तार किया है। बुधवार दोपहर तहसीलदार सुलखा वर्मा तहसील परिसर में जनसुनवाई कर रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान सरपतहां थाना क्षेत्र के धुधरी सुल्तानपुर गांव निवासी अधिवक्ता इंद्रजीत यादव अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने हाईकोर्ट के आदेश के विपरीत आदेश पारित करने का दबाव बनाया। तहसीलदार के मना करने पर अधिवक्ता ने शोर-शराबा करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान सरकारी दस्तावेज फाड़ने का प्रयास किया गया। साथ ही सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए तहसीलदार को जान से मारने की धमकी दी गई। तहसीलदार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.