जौनपुर, अक्टूबर 16 -- Jaunpur News: जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। मछलीशहर तहसील क्षेत्र के मुंगराबादशाहपुर ब्लाक के कई गांवों की जिला मुख्यालय से दूरी 55-60 किलोमीटर दूर है। गरीब वर्ग की महिला को अल्ट्रासाउंड के लिए जिला अस्पताल जाना पड़ता है। स्वास्थ्य विभाग अब मछलीशहर में भी अल्ट्रासाउंड सेंटर बनाने जा रहा है। इसके लिए तैयारी भी पूरी हो गई है। इसी महीने के अंत तक अल्ट्रासाउंड केंद्र शुरू करने की तैयारी है। इसका सबसे बड़ा लाभ जिला महिला अस्पताल के अलट्रासाउंड सेंटर पर पड़ने वाला दबाव कम होगा। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला रोग विशेषज्ञ तैनात भी हैं। वह हर महीने करीब 100 प्रसव होता है। इनमें सिजेरियन की संख्या 50 से अधिक है। गर्भवती महिलओं को प्रसव के पूर्वअल्ट्रासाउंड किसी प्राइवेट ड...