जौनपुर, अक्टूबर 10 -- Jaunpur News: जफराबाद, संवाददाता। अफसरों का गांव कहे जाने वाले माधोपट्टी क्षेत्र की मुस्कान सिंह सोलंकी का हरियाणा पीसीएस में चयन हुआ है। उनके पीसीएस में चयन की खबर सुनते ही गांव में खुशी है। गांव निवासी नवीन सिंह पंजाब पुलिस में बतौर एसआई रोपण जिले में तैनात थे। उन्होंने वीआरएस ले लिया था। 28 वर्षीय पुत्री मुस्कान सिंह ने पंजाब यूनिवर्सिटी से कामर्स से एमए किया। उसके बाद मुस्कान दिल्ली जाकर कोचिंग पढ़ने लगी। कोचिंग पढ़ने के बाद कुछ माह पूर्व से प्रयागराज आ गयी। वहां पर सेल्फ अध्ययन करने लगी। गुरुवार हरियाणा पीसीएस के रिजल्ट आया। उसमें मुस्कान सिंह का चयन हो गया। ज्ञात हो नौ वर्ष पहले वर्ष 2016 में मुस्कान सिंह के चाचा रितेश सिंह तहसीलदार पद पर बने थे। उसके बाद मुस्कान सिंह ने सफलता पाई है। बता दें कि माधोपट्टी गांव से...