Jaunpur News: अपहृता किशोरी बरामद, आरोपी गिरफ्तार
जौनपुर, अगस्त 19 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर। पुलिस ने अपहृता किशोरी को सकुशल बरामद करते हुए मामले में वांछित आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी कि बीते 12 अगस्त की शाम उसकी 16 वर्षीया पौत्री को आरोपी बहला फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। एसओ गंगासागर मिश्र ने बताया कि पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर राजेपुर गांव से अपहृता किशोरी को बरामद कर लिया। साथ ही मौके से वांछित अभियुक्त किशन कन्नौजिया निवासी बांसगांव, जिला गोरखपुर को भी गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.