Jaunpur News: अपहरण के मुकदमे में वांछित युवक गिरफ्तार
जौनपुर, अगस्त 27 -- Jaunpur News: रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र में अपहरण के मुकदमे में वांछित चल रहे 20 वर्षीय युवक को नेवढ़िया पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, नेवढ़िया थाने में 24 अगस्त को थाना क्षेत्र निवासी एक युवती के पिता तहरीर देकर बताया था कि उनकी 21 वर्षीय पुत्री को मोहल्ला भंडरिया टोला, थाना मड़ियाहूं निवासी मोहम्मद कैफ पुत्र स्व. सोहराब बहला-फुसलाकर ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। बुधवार को आरोपी मोहम्मद कैफ को कस्बा नेवढ़िया स्थित हनुमान मंदिर तिराहे से गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.