Jaunpur News: अपहरण के मुकदमें में वांछित युवक गिरफ्तार
जौनपुर, सितम्बर 23 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर। नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में वांछित चल रहे युवक को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लड़की को भी बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भुइली बाजार से बारी निवासी मुकेश गिरी पुत्र रामबचन गिरी को गिरफ्तार किया। वह अपहरण के मामले में वांछित था। पुलिस ने बरामद लड़की को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: अपहरण का आरोपित गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.