Jaunpur News: अपहरण के मामले में आरोपी गिरफ्तार, अपहृता बरामद
जौनपुर, अगस्त 10 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय पुलिस ने अपहरण और पॉक्सो ऐक्ट के मामले में रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे इटहरा बाइपास से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर अपहृता को बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया। थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार दूबे के नेतृत्व में टीम आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इटहरा बाइपास के पास से प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र स्थित पहलामपुर अमरगढ़ निवासी 21 वर्षीय रंजीत निषाद पुत्र विदेशी निषाद को गिरफ्तार किया। उसके साथ अपहृता भी बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपहृता से करीब दो वर्ष से प्रेम करता है और उससे शादी करना चाहता था। उसने बताया कि वह उसकी सहमति से उसे अपने साथ ले गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.