जौनपुर, अक्टूबर 17 -- Jaunpur News: जफराबाद (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। लाइनबाजार क्षेत्र के लौकरी (परियावा)गांव में अपने जमीन पर रास्ता बनाये जाने के विवाद में कथित तौर पर पुलिस के व्यवहार और पड़ोसियों की मनमानी से क्षुब्ध एक 35 वर्षीय किसान दिनेश कुमार मौर्या ने शनिवार सुबह खुद को पेट्रोल छिड़ककर आग लगा लिया। घटना में गंभीर रूप से झुलसे किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आत्मदाह से पहले बनाए गए वीडियो में किसान ने पड़ोसियों और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना ने जमीन विवाद में पुलिस की भूमिका और जिम्मेदार लोगों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उक्त दिनेश कुमार मौर्या पुत्र त्रिभुवन अपनी गंभीर रूप से बीमार बहन को बीएचयू में भर्ती कराने के बाद वहीं रुके हुए थे। इसी दौरान उनकी निजी जमीन पर पड़ोसियों द्वारा रास्ता ...