Jaunpur News: अनुपस्थित मिलीं स्टाफ नर्स, वेतन रोकने के निर्देश
जौनपुर, अक्टूबर 30 -- Jaunpur News: जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम ने गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बजरंग नगर और हीरापुर मचहटी का निरीक्षण किया। बजरंग नगर पीएचसी पर स्टाफ नर्स सुरेखा कई दिनों से अनुपस्थित मिलीं। इस पर सीएमओ ने उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बजरंग नगर पीएचसी पर चिकित्सा अधिकारी उपस्थित मिले। केंद्र पर आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध थीं। सीएमओ ने मरीजों का उपचार और जांच आभा आईडी के माध्यम से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने हीरापुर मचहटी पीएचसी का निरीक्षण किया। यहां सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित मिले। चिकित्सालय में जरूरी दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध थीं। सीएमओ ने दोनों केंद्रों के कर्मचारियों को समय से उपस्थित रहने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.