Jaunpur News: अनुपस्थित चिकित्सा अधिकारी का वेतन रोकने का निर्देश
जौनपुर, अक्टूबर 23 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम ने शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकरारा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशांक शांडिल कई दिनों से अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने उनका वेतन रोकने का निर्देश दिया। निरीक्षण में स्वास्थ्य केंद्र की साफ-सफाई संतोषजनक मिली, जबकि औषधि भंडार में 165 प्रकार की दवाएं उपलब्ध पाई गईं। सीएमओ ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को मरीजों का उपचार करने के साथ आवश्यक जांच आभा आईडी के माध्यम से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही संबंधित विवरण एबीडीएम और यूडीएसपी पोर्टल पर दर्ज करने को कहा। गर्भवती महिलाओं की नियमित एएनसी जांच कराने के निर्देश भी दिए। औषधि भंडार के निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट को दवाओं की मांग और आपूर्ति से संबंधित प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.