जौनपुर, नवम्बर 4 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों से जोड़ने और खेती की लागत कम करने के उद्देश्य से कृषि विभाग की अनुदान योजनाओं के तहत मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ई-लॉटरी का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान का लाभ देने के लिए 19 किसानों का चयन किया गया। उप कृषि निदेशक डॉ.अश्वनी सिंह ने बताया कि यह ई-लॉटरी नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन की उप योजना सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन तथा फसल अवशेष प्रबंधन से संबंधित योजना के तहत आयोजित की गई। चयनित किसानों को विभिन्न श्रेणियों के कृषि यंत्रों पर अनुदान का लाभ मिलेगा। इनमें तीन सुपर सीडर, दो पावर टिलर, एक पावर चेफ कटर, एक स्ट्रारीपर, एक मिनी राइस मिल, एक कस्टम हायरिंग केंद्र (ग्रामीण उद्यमी), दो क्राप रीपर ट्रैक्टर माउंटेड/सेल्फ...