जौनपुर, नवम्बर 27 -- Jaunpur News: डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र में गुरुवार को वाहनों की जांच करने पहुंची परिवहन विभाग की टीम ने अभियान चलाकर विभिन्न वाहनों के कागजातों की जांच की। एआरटीओ सत्येंद्र सिंह की देखरेख में हुई इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। टीम ने क्षेत्र में आवागमन करने वाले वाहनों को रोककर उनके आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान कागजातों में अनियमितता पाए जाने पर एक ट्रक और निजी विद्यालय में संचालित एक स्कूली मैजिक वाहन को सीज कर दिया गया। एआरटीओ एसके सिंह ने बताया कि जांच के दौरान दो वाहनों के कागजातों में अनियमितता पाई गई। इसके बाद दोनों वाहनों को सीज कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई है। सीज किए गए दोनों वाहनों को चंदवक थाने में खड़ा कराया गया है। उन्होंने बताया कि यातायात ...