Jaunpur News: अनाधिकृत व्यक्ति खंभे पर चढ़ा तो होगी एफआईआर
जौनपुर, अगस्त 20 -- Jaunpur News: बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। 11 केवी और एलटी विद्युत लाइनों पर अनाधिकृत रूप से चढ़कर काम करने वालों के खिलाफ अब एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। अवर अभियंता सर्वेश कुमार दुबे ने बताया कि निजी लाइनमैन अथवा अप्रशिक्षित व्यक्ति बिना अनुमति विद्युत पोल पर चढ़कर कार्य न करें। विभागीय कर्मचारी भी लिखित शटडाउन, अर्थिंग और सुरक्षा उपकरणों के बाद ही काम करेंगे। हेलमेट, सुरक्षा दस्ताने और जैकेट अनिवार्य किए गए हैं। किसी अनाधिकृत व्यक्ति से काम कराने वाले विभागीय कर्मचारी पर भी कार्रवाई होगी। विभाग ने ग्रामीणों से बिजली खराब होने पर स्वयं या अप्रशिक्षित व्यक्ति से पोल पर काम न कराने और विभागीय कर्मचारियों से संपर्क करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.