Jaunpur News: अनदेखी पड़ी भारी, खूनी संघर्ष में पांच घायल
जौनपुर, अगस्त 28 -- Jaunpur News: केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के नरहन लुत्तीपुर गांव में मामूली कहासुनी के बाद शुरू हुआ विवाद गुरुवार की सुबह खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें एक पक्ष के चार लोगों को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि बुधवार की रात पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया होता तो गुरुवार की सुबह इतनी बड़ी घटना नहीं होती।बुधवार की शाम गांव निवासी संदीप यादव गोबर फेंकने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी संतोष यादव से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची 112 पीआरवी पुलिस दोनों पक्षों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.