जौनपुर, अक्टूबर 21 -- Jaunpur News: मछलीशहर। आयर गांव निवासी तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद मिश्र की धर्मपत्नी देवराजी का 80 वर्ष की आयु में बुधवार को निधन हो गया। दिवंगत देवराजी का अंतिम संस्कार प्रयागराज स्थित छतनाग घाट पर किया गया। उनके पुत्र डा.चन्द्र प्रकाश मिश्र ने मुखाग्नि देकर अपनी मां को अंतिम विदाई दी। अधिवक्ता संघ की तरफ से तहसील परिसर में शोक सभा हुई। जिसमें शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं गई। अधिवक्ता शोक में न्यायिक कार्य कार्य से विरत रहे। शोक सभा में अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव, महामंत्री आलोक विश्वकर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...