Jaunpur News: अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार
जौनपुर, जुलाई 24 -- Jaunpur News: मछलीशहर। उपजिलाधिकारी (न्यायिक) ज्योत्सना सिंह की कार्यप्रणाली से नाराज तहसील के अधिवक्ताओं ने गुरुवार को न्यायिक कार्य बहिष्कार किया। अधिवक्ता संघ की आकस्मिक बैठक अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई, जिसमें न्यायालय की कार्यप्रणाली पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 27 जुलाई को प्रस्तावित वार्ता तक उपजिलाधिकारी (न्यायिक) के न्यायालय का बहिष्कार किया जाएगा। बैठक का संचालन महामंत्री आलोक विश्वकर्मा ने किया। इस दौरान अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.