Jaunpur News: अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल एसडीएम से मिला
जौनपुर, जुलाई 11 -- Jaunpur News: मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील की समस्याओं को लेकर अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को उपजिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय से मिला। एसडीएम ने जल्द ही समाधान कराने का आश्वासन दिया। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम एवं तहसीलदार हुसैन अहमद से मिलकर आय, जाति, अधिवास, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र सहित विभिन्न धाराओं के मुकदमों के निस्तारण एवं उपजाधिलाधिकारी (न्यायिक) ज्योत्सना सिंह की कार्यप्रणाली सहित कई बिंदुओं पर वार्ता की। उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार ने प्रमाण पत्रों के निस्तारण की जानकारी दी। अन्य मुद्दों के समाधान का आश्वासन दिया। एसडीएम ने अधिवक्ताओं से सहयोग की अपील की। प्रतिनिधिमंडल में महामंत्री आलोक विश्वकर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.