जौनपुर, जुलाई 29 -- Jaunpur News: मछलीशहर , हिन्दुस्तान संवाद। परगना मुंगरा के ग्राम रामनगर में नाली खाते की भूमि पर अवैध कब्जा कर किये गए निर्माण को ध्वस्त कराया गया है। अदालत से पारित बेदखली आदेश के बाद मंगलवार को तहसीलदार हुसैन अहमद ने पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर निर्माण को ध्वस्त कराया है। तहसीलदार ने बताया कि रामनगर गांव में नाली खाते सुरक्षित भूमि पर पंधारी बिंद पुत्र गामा, फूलचंद्र बिंद पुत्र भागीरथी और रामबली पाल पुत्र लोढ़ई ने अवैध कब्जा कर पशुशाला का निर्माण कर लिया था।मामले को लेकर तहसीलदार की अदालत में मुकदमा चल रहा था , जिसमें बेदखली आदेश पारित हुआ। अतिक्रमण कर्ता ने आदेश के विरूद्ध जिलाधिकारी के कोर्ट में मुकदमें की अपील की गई। डीएम कोर्ट ने तहसीलदार के आदेश पर सहमति व्यक्त करते हुए आदेश को बरकारार रखा और तत्काल अवैध कब्जा ह...