Jaunpur News: अतिक्रमण हटाने को थानेदार को सौंपा पत्रक
जौनपुर, जुलाई 30 -- Jaunpur News: चंदवक। स्थानीय चौराहे पर ऑटो, ठेलों और सड़क किनारे लगी दुकानों के कारण हो रहे अतिक्रमण से सावन में श्रद्धालुओं को होने वाली परेशानी को लेकर गुरुवार को व्यापारियों और एक संस्था के सदस्यों ने थाना प्रभारी को पत्रक सौंपा। पत्रक में कहा कि मंदिर परिसर के आसपास अतिक्रमण के कारण आवागमन प्रभावित होता है और श्रावण मास में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते स्थिति और गंभीर हो जाती है। उन्होंने चंद्रकेश्वर महादेव मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराकर सुगम आवागमन सुनिश्चित कराने की मांग की। पत्रक सौंपने वालों में महेंद्र प्रजापति, ज्ञानचंद विश्वकर्मा, गुड्डू सोनकर, बिपिन गुप्ता, शिवकुमार, राजकुमार यादव, आशीष गुप्ता, भुवन खरवार सहित अन्य व्यापारी आर संस्था के सदस्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सावन माह में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.