जौनपुर, जुलाई 16 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। अटेवा के सदस्यता जागरुकता अभियान की शुरूआत नव दुर्गा मंदिर परिसर जौनपुर में आयोजित बैठक से किया गया। जिलाध्यक्ष चन्दन सिंह, जिला महामंत्री इंदु प्रकाश यादव और जिला कोषाध्यक्ष नंदलाल पुष्पक के नेतृत्व में अटेवा पेंशन बहाली मंच के तहत सदस्यता अभियान शुरू किया गया है। इसी क्रम में 25 सितम्बर को लखनऊ में विशाल रैली प्रस्तावित है। 21 अगस्त को तिरंगा यात्रा जनपद मुख्यालय में होना है। इस मौके पर आराधना चौहान, पूनम जायसवाल, सुभाष सरोज, ब्रह्माशील यादव, प्रमोद प्रजापति, संदीप यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: अरवल में रेलवे लाइन के निर्माण में तेजी लाएं अधिकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...