जौनपुर, सितम्बर 8 -- Jaunpur News: जौनपुर। ऐतिहासिक शाही अटाला मस्जिद में ईरान से आए अल-मुस्तफा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मौलाना जमीर अब्बास जाफरी ने सुन्नी इमाम मौलाना कारी शब्बीर के पीछे नमाज अदा की। एक ही सफ में नमाज पढ़ने का यह दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा। मौलाना जमीर अब्बास जाफरी के सुन्नी इमाम के पीछे नमाज पढ़ने को आपसी भाईचारे और धार्मिक सौहार्द के संदेश के रूप में देखा गया। इस दौरान लोगों ने कहा कि अलग-अलग विचारों के बावजूद एक साथ खड़े होकर नमाज अदा करना आपसी सम्मान और एकता का संदेश देता है। इस मौके पर जावेद महमूद, अब्दुल हक अंसारी, सभासद अलमास सिद्दीकी, शाहिद मेंहदी, नेहाल हैदर, आरिफ अनस सहित अन्य लोगों ने मौलाना का स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...