जौनपुर, जुलाई 13 -- Jaunpur News: चंदवक, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बलुआ गांव स्थित गोमती पुल के पास शनिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है।

पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। केराकत कस्बे के शेखजादा मोहल्ला निवासी मदन लाल प्रजापति के अनुसार उनका 25 वर्षीय भतीजा सूरज प्रजापति उर्फ पिंकू पुत्र तुलसी प्रजापति अपने मित्र सुभाष प्रजापति के साथ बाइक से वाराणसी जा रहा था। रात करीब साढ़े आठ बजे गोमती पुल के पास वाराणसी की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन से बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और पुलिस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य कें...