Jaunpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो घायल
जौनपुर, अक्टूबर 15 -- Jaunpur News: शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के सबरहद गांव के समीप मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। अरंद गांव निवासी 27 वर्षीय नवनीत यादव पुत्र महेंद्र यादव अपने मित्र 26 वर्षीय रितेश कुमार मौर्य पुत्र शिवपूजन मौर्य के साथ मंगलवार रात बाइक से शाहगंज से घर लौट रहे थे। सबरहद गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.