Jaunpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
जौनपुर, सितम्बर 19 -- Jaunpur News: शाहगंज। आजमगढ़ मार्ग पर कांशीराम आवास के समीप शुक्रवार दोपहर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से घायल को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के कटार गांव निवासी 28 वर्षीय सुशील कुमार पुत्र राजमन बाइक से जा रहे थे। कांशीराम आवास के पास पहुंचने पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस को सूचना दी। घायल को एम्बुलेंस से राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.